पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक विर्क, उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता सहित कई अन्य भाजपा में शामिल

By भाषा | Published: December 3, 2021 03:31 PM2021-12-03T15:31:12+5:302021-12-03T15:31:12+5:30

Former Director General of Police of Punjab Virk, industrialist Harcharan Singh Ranauta and many others join BJP | पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक विर्क, उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता सहित कई अन्य भाजपा में शामिल

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक विर्क, उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता सहित कई अन्य भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क सहित कई जानीमानी हस्तियों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां संवाददाता सम्मेलन कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

विर्क के अलावा उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता, पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ और पंजाब की कुछ अन्य हस्तियां भाजपा में शामिल हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हुए थे।

कांग्रेस शासित पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Director General of Police of Punjab Virk, industrialist Harcharan Singh Ranauta and many others join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे