महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का 75 वर्ष की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 15, 2021 10:43 AM2021-10-15T10:43:58+5:302021-10-15T10:49:55+5:30

कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस पद पर एक कार्यकाल के बाद वह 1980 और 1990 के बीच दो बार ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे।

Former Congress MLA Kanti Koli dies at 75 in Maharashtra | महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का 75 वर्ष की उम्र में निधन

महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का 75 वर्ष की उम्र में निधन

Highlightsकांति कोली की मौत की खबर सुनकर कांग्रेस पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचेशुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक कांती कोली का लंबी बीमारी के बाद यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोली ने बृहस्पतिवार रात को अंतिम श्वांस ली। वह 75 वर्ष के थे।

कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस पद पर एक कार्यकाल के बाद वह 1980 और 1990 के बीच दो बार ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह अखिल भारतीय कोली समाज, नयी दिल्ली की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष भी रहे। सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं। 

कांति कोली ने ठाणे शहर में कांग्रेस पार्टी के विकास में योगदान दिया। शहर में कांग्रेस का एक बड़ा तबका भी है जो उन्हें मानता है. उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी।  गुरुवार की रात उनके आवास पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

इस बीच पूर्व विधायक कांति कोली की मौत की खबर सुनकर कांग्रेस पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Web Title: Former Congress MLA Kanti Koli dies at 75 in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे