लाइव न्यूज़ :

पुलिस से मारपीट और बदसलूकी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 26, 2022 09:28 IST

पुलिस से मारपीट और बदसलूकी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कथित तौर पर शाहीन बाग इलाके में एक पुलिस अधिकारी को "दुर्व्यवहार" किया।दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि  कल तैय्यब मस्जिद इलाके के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक भीड़ को देखा।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कथित तौर पर शाहीन बाग इलाके में एक पुलिस अधिकारी को "दुर्व्यवहार" किया, जब उनसे राज्य चुनाव आयोग की अनुमति के बिना एक सभा आयोजित करने के लिए पूछताछ की गई थी।

आरोपी तैय्यब मस्जिद के सामने करीब 20-30 लोगों की सभा को संबोधित कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कल तैय्यब मस्जिद इलाके के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक भीड़ को देखा। कांग्रेस एमसीडी काउंसलर प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आसिफ खान अपने समर्थकों के साथ सभा को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने दावा किया कि जब सब-इंस्पेक्टर अक्षय ने खान से पूछा कि क्या उन्होंने बैठक के लिए अनुमति ली है, तो खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 186 और 353 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक ने दावा किया कि जब उन्हें पता चला कि दिल्ली नगर निकाय चुनाव में आप के उम्मीदवार ने वोट खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया है तो वह मस्जिद पहुंचे।

उन्होंने कहा, "जब मैंने इसका विरोध किया तो स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मुझे सच बोलने से रोकने की कोशिश की।" घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आसिफ मोहम्मद खान को एक सभा को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है। 250 वार्डों के एमसीडी चुनाव के लिए चुनाव 4 दिसंबर को होगा और नतीजे 8 दिसंबर 2022 को घोषित होंगे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसCongress MLAकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम