पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई आज राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ

By भाषा | Published: March 19, 2020 06:04 AM2020-03-19T06:04:04+5:302020-03-19T06:04:04+5:30

गोगोई ने अपने कार्यकाल में अयोध्या भूमि विवाद, राफेल लड़ाकू विमान और सबरीमला में महिलाओं के प्रवेश समेत कई अहम मामलों पर फैसला सुनाने वाली पीठ की अध्यक्षता की थी।

Former Chief Justice of India Ranjan Gogoi will take oath as Rajya Sabha member today | पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई आज राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई। (फाइल फोटो)

Highlightsभारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।राज्यसभा के सूत्रों ने कहा कि वह बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। राज्यसभा के सूत्रों ने कहा कि वह बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरकार की अनुशंसा पर सोमवार को गोगोई को राज्यसभा के लिये मनोनीत किया था।

गोगोई ने अपने कार्यकाल में अयोध्या भूमि विवाद, राफेल लड़ाकू विमान और सबरीमला में महिलाओं के प्रवेश समेत कई अहम मामलों पर फैसला सुनाने वाली पीठ की अध्यक्षता की थी।

गृह मंत्रालय ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर गोगोई को उच्च सदन के लिये मनोनीत करने की घोषणा की थी।

Web Title: Former Chief Justice of India Ranjan Gogoi will take oath as Rajya Sabha member today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे