लाइव न्यूज़ :

रिलायंस के बोर्ड में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी, सरकारी नियमों का हुआ उल्लंघन

By हरीश गुप्ता | Updated: October 20, 2019 08:45 IST

भ्रष्टाचार रोधक शीर्ष एजेंसी के प्रमुख पद पर रहे चौधरी का निजी कंपनी के बोर्ड में शामिल होना सरकार के लिए भी आश्चर्यजनक है.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी चौधरी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रमुख थे. मोदी सरकार ने उनको जून 2015 से जून 2019 तक सीवीसी नियुक्त किया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के. वी. चौधरी को अपने निदेशक मंडल में शामिल किया है. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि उनकी कंपनी के बोर्ड ने चौधरी को गैर-कार्यकारी अतिरिक्त निदेशक बनाया है.

भ्रष्टाचार रोधक शीर्ष एजेंसी के प्रमुख पद पर रहे चौधरी का निजी कंपनी के बोर्ड में शामिल होना सरकार के लिए भी आश्चर्यजनक है. हालांकि, किसी रिटायर्ड अधिकारी के निजी क्षेत्र में शामिल होने पर कानूनी रोक नहीं है. हालांकि रिटायरमेंट के एक साल बाद तक वह निजी क्षेत्र में सेवा नहीं दे सकते हैं, वहीं जून में सीवीसी के पद से रिटायर्ड हुए चौधरी ने इस अवधि को पूरा नहीं किया.

भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी चौधरी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रमुख थे. बाद में नरेंद्र मोदी सरकार ने उनको जून 2015 से जून 2019 तक सीवीसी नियुक्त किया. इस पद पर उनका चार साल का कार्यकाल राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों खासकर 2018 में सीबीआई के तत्कालीन प्रमुख आलोक कुमार वर्मा और एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच मचे घमासान मामले में विवादों में घिरा था.

टॅग्स :रिलायंसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी