पूर्व भाजपा नेता लाल सिंह जम्मू की दोनों लोकसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Published: March 16, 2019 11:12 PM2019-03-16T23:12:44+5:302019-03-16T23:12:44+5:30

चौधरी लाल सिंह ने पार्टी नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्ताव (जम्मू और उधमपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का) स्वीकार कर लिया है...

Former BJP leader Lal Singh will fight for two Lok Sabha seats in Jammu | पूर्व भाजपा नेता लाल सिंह जम्मू की दोनों लोकसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व भाजपा नेता लाल सिंह जम्मू की दोनों लोकसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव

डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) के संस्थापक चौधरी लाल सिंह ने जम्मू क्षेत्र की दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने के पार्टी के प्रस्ताव को शनिवार को स्वीकार कर लिया।

डीएसएस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सिंह ने पार्टी नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्ताव (जम्मू और उधमपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का) स्वीकार कर लिया।’’ 

उन्होंने बताया कि डीएसएस ने जम्मू क्षेत्र की दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और नेतृत्व दोनों सीटों से सिंह को उतारने पर एकमत है। सिंह पूर्व में भाजपा के नेता रहे हैं। 

Web Title: Former BJP leader Lal Singh will fight for two Lok Sabha seats in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे