लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे का सपना नहीं हो सका पूरा!,  BJP के खाते में बक्सर सीट

By अनुराग आनंद | Updated: October 7, 2020 17:21 IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस के खिलाफ बिहार सरकार की तरफ से मोर्चा संभालकर खासे चर्चा में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब यह भाजपा पर निर्भर करता है कि वह बक्सर से किसे उम्मीदवार बनाकर उतारे।2009 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस लिया था।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में बयान देकर देश भर में प्रसिद्ध हुए बिहार के पूर्व डीजीपी ने पिछले दिनों जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। चर्चा इस बात की थी कि बक्सर सीट से गुप्तेश्वर पांडे नीतिश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।

इन सबके बीच एक बार फिर से गुप्तेश्वर पांडे का सपना पूरा नहीं हो सका। क्योंकि भाजपा के खाते में बक्सर की सीट गई है। अब यह भाजपा पर निर्भर करता है कि वह यहां किसे उम्मीदवार बनाकर उतारे। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव 2009 से पहले भी चुनाव लड़ने के लिए गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस लिया था, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।

इंडिया टुडे की मानें तो मंगलवार रात भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी लेकिन बक्सर जिले की दो सीटों- बक्सर और ब्रह्मपुर को छोड़ दिया गया था। हालांकि पांडे के लिए कोई और वैकल्पिक सीट देखी जा रही है।

पूर्व डीजीपी ने दिप्रिंट को बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पांडे ने बुधवार सुबह कहा, ‘मैं कॉल का इंतजार कर रहा हूं।’ संयोग से ब्रह्मपुर सीट बीजेपी के द्वारा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को देने की संभावना है- बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी की पार्टी जिन्होंने पिछले हफ्ते ही विपक्षी गठबंधन छोड़ दिया था।

दरअसल, बीते दिनों बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई थी। सदस्यता लेने से कुछ दिन पहले ही पूर्व डीजीपी ने कुछ ही दिन पहले वीआरएस लिया था।

इसके बाद सीएम आवास से निकलकर पूर्व डीजीपी ने कहा था कि मुझे सीएम नीतीश कुमार जी ने खुद फोन कर बुलाया था। इसके बाद सीएम आवास पर मैं जदयू का हिस्सा हो गया हूं। अब पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे लेने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा था कि मैं राजनीति को ज्यादा नहीं समझता हूं। मैं बेहद समान्य इंसान हूं। मैंने समाज के गरीब व पिछड़े लोगों के लिए पुलिस विभाग में रहकर लंबे समय तक काम किया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबक्सरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए