असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 28, 2020 09:30 PM2020-09-28T21:30:38+5:302020-09-28T21:30:38+5:30

6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक और सन 1983 से लेकर 1985 तक असम की मुख्यमंत्री थी।

Former Assam Chief Minister Syeda Anvara Timur dies | असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन

असम की पहली महिला सीएम (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।सैयदा अनवरा तैमूर पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी।

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। इसी बीच असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया है।

असम की राजनीति में सैयदा अनवरा तैमूर एक बेहद जाना पहचाना नाम है। सैयदा असम की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन 84 साल की उम्र में हुआ है।

बता दें कि उनका निधन लंबी बीमारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर कहा है कि असम की पूर्व सीएम, सैयदा अनवारा तैमूर जी के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। असम के विकास के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। उसकी आत्मा को शांति मिले।

इसके अलावा, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री, सैयदा अनवारा तैमूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए, मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों को अपनी तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं।

इसके अलावा, कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। बता दें कि असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। वे 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक और सन 1983 से लेकर 1985 तक असम की मुख्यमंत्री थी।

Web Title: Former Assam Chief Minister Syeda Anvara Timur dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे