लाइव न्यूज़ :

बागी विधायक कपिल मिश्रा के साथ AAP महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा भी बीजेपी में शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2019 12:02 IST

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह शनिवार को बीजेपी में शामिल होंगे। कपिल ने ट्वीट किया था 'मैं कल सुबह 11 बजे बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं।" दिल्ली बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी पुष्टि की है कि एक समय केजरीवाल के करीबी रहे मिश्रा पार्टी में शामिल होंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा शुक्रवार को ही कर दी थीलोकसभा चुनाव-2019 के दौरान कपिल मिश्रा ने बीजेपी के लिये प्रचार भी किया था

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा शनिवार को बीजेपी में शामिल हुए। उनके साथ-साथ 'आप' महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने भी बीजेपी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुए। कपिल ने शुक्रवार को ही बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। यह कयास पहले से इसलिए भी लगाये जा रहे थे क्योंकि कपिल ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लिये प्रचार किया था जिसके बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा से विधानसभा से उन्हें अयोग्य करार दिये जाने के विधानसभा अध्यक्ष के आदेश में उनके खिलाफ दिये गये निष्कर्षों पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। 

मिश्रा का कहना था कि उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता नहीं छोड़ी है जबकि स्पीकर ने पाया है कि उनके कदम पार्टी से सदस्यता छोड़ने जैसे हैं। मिश्रा दलबदल रोधी कानून के तहत विधानसभा से अपनी अयोग्यता के खिलाफ मंगलवार को हाई कोर्ट पहुंचे थे। 

मिश्रा की ओर से अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे अदालत में पेश हुए। स्पीकर के आदेश को निरस्त करने का अनुरोध करते हुए मिश्रा ने अदालत में कहा था कि स्पीकर का फैसला 'पूरी तरह से गैरकानूनी, एकपक्षीय, अस्पष्ट और द्वेषपूर्ण' है क्योंकि उन्हें इस मामले में उपस्थित होने का अवसर प्रदान नहीं किया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने यह आदेश आप विधायक सौरभ भारद्वाज की उस शिकायत पर दिया जिसमें दलबदल विरोधी कानून के तहत दिल्ली विधानसभा से मिश्रा को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन