मध्य प्रदेशः नीमच में सड़क पर बेदर्द मां-बाप ने छोड़ दिया था अपना नवजात शिशु, आज बन गया विदेशी

By भाषा | Published: November 14, 2019 05:09 PM2019-11-14T17:09:38+5:302019-11-14T17:09:38+5:30

मध्य प्रदेशः शिशु गृह की संचालिका उषा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि जब कुश हमारे शिशु गृह में आया था, तब वह एक दिन का ही था। लेकिन आज डेढ़ साल बाद उसे एक बहुत ही अच्छा परिवार यूरोप से मिला है।

foreign couple adopted one year old baby from neemuch madhya pradesh | मध्य प्रदेशः नीमच में सड़क पर बेदर्द मां-बाप ने छोड़ दिया था अपना नवजात शिशु, आज बन गया विदेशी

Demo Pic

Highlightsमध्य प्रदेश के नीमच में जन्म के तुरंत बाद माता पिता द्वारा त्यागे गए बच्चे कुश को एक विदेशी दंपति ने गोद ले लिया है। विदेशी दंपति ग्लेन जॉर्ज ग्रिमों और उसकी पत्नी काथिया ग्रिमों गोद लेने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।

मध्य प्रदेश के नीमच में जन्म के तुरंत बाद माता पिता द्वारा त्यागे गए बच्चे कुश को एक विदेशी दंपति ने गोद ले लिया है। विदेशी दंपति ग्लेन जॉर्ज ग्रिमों और उसकी पत्नी काथिया ग्रिमों गोद लेने की कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद कुश को लेकर अपने देश माल्टा रिपब्लिक जाने के लिए नीमच से बुधवार शाम रवाना हो गये।

कुश जब सड़क पर मिला था तो वह एक दिन का था। पुलिस उसे डेढ़ साल पहले नीमच के एक सरकारी अस्पताल ले गई थी। वहां से उसे नीमच के एक शिशु गृह लाया गया था और गोद दिए जाने तक वह इसी शिशु गृह में पला बढ़ा था।

शिशु गृह की संचालिका उषा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘जब कुश हमारे शिशु गृह में आया था, तब वह एक दिन का ही था। लेकिन आज डेढ़ साल बाद उसे एक बहुत ही अच्छा परिवार यूरोप से मिला है। कुश के जो अब (दत्तक) पिता हैं, वह यूरोप की एक शिपिंग कंपनी में फ़ायनेन्स ऑफिसर हैं। ऐसे में अब कुश का अच्छे से पालन-पोषण हो सकेगा। इससे हम भी काफी ख़ुश हैं।’’

यूरोप से आये दंपति ग्लेन जॉर्ज ग्रिमों और उसकी पत्नी काथिया ग्रिमों ने बुधवार शाम नीमच से रवाना होने से ठीक पहले कहा, ‘‘हमारी शादी 14 साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक हमारी कोई संतान नहीं हुई थी। ऐसे में हमने बच्चे को गोद लेने का निर्णय लिया, जिसके लिए हमने यूरोप की एक एजेंसी से संपर्क किया। इस एजेंसी के माध्यम से हमें भारत के नीमच में बच्चे की जानकारी मिली और फिर हमने कुश को गोद लेने का निर्णय लिया।’’

दंपति ने कहा, ‘‘यहां हम उसे अपने साथ लेने आये हैं। उसे पाकर हम दोनों बहुत खुश हैं।’’

Web Title: foreign couple adopted one year old baby from neemuch madhya pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे