लाइव न्यूज़ :

आजादी के बाद पहली बार आतंक के खिलाफ जंग में साथ आएंगी भारत-पाक की सेनाएं

By भारती द्विवेदी | Updated: April 29, 2018 16:06 IST

सितंबर में दोनों ही देश एक बहु राष्ट्र विरोधी आतंकवादी अभ्यास का हिस्सा होंगे। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में एक साथ काम किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: पहली बार आतंकवाद के खिलाफ भारत और पाकिस्तान एकजुट होने वाले हैं। सितंबर में दोनों ही देश एक बहु राष्ट्र विरोधी आतंकवादी अभ्यास का हिस्सा होंगे। इस अभ्यास में चीन समेत आठ एससीओ (शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन) सदस्यों वाले देश जुड़ेगे। आधिकारियों के मुताबिक, ये सैन्य अभ्यास शंघाई कॉपोरेशन आर्गेनाइजेशन के तहत होगा। शंघाई सहयोग संगठन चीन की वर्चस्व वाली सुरक्षा समूह है, जिसे नाटो के प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जाता है।

आधिकारियों ने बताया है कि ये सैन्य ड्रिल रूस के उरल पहाड़ों पर आयोजित किया जाएगा और लगभग सभी एससीओ सदस्य वाले देश इसका हिस्सा होंगे। इस अभ्यास के मुख्य उद्देश्य आठ एससीओ सदस्यों वाले देश के बीच शांति मिशन स्थापित करना है। साथ ही आतंकवाद विरोधी पहल को मजबूत करना होगा। भारत इस अभ्यास का हिस्सा होगा इसकी पुष्टि निर्माला सीतारमण ने एससीओ रक्षामंत्रियों की बैठक के दौरान की थी। ये बैठक पिछले हप्ते बीजिंग में हुई थी।

स्वतंत्रता के बाद ये पहली बार होगा, जब भारत-पाकिस्तान दोनों एकसाथ सैन्य अभ्यास का हिस्सा होंगे। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में एक साथ काम किया है। शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, कज़ाखिस्तान, किर्गिस्तान, तज़ाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा हुई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाचीनआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष