लाइव न्यूज़ :

राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन में मिलने वाले खाने और नाश्ते के दाम में बढ़ोतरी, जानिए नई कीमतें

By भाषा | Updated: November 15, 2019 15:15 IST

सरकारी आदेश के मुताबिक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में चाय की कीमत छह रुपए बढ़ कर 35 रुपए, नाश्ते की कीमत सात रुपए बढ़ कर 140 रुपए और दोपहर एवं रात्रि भोजन 15 रुपए बढ़ कर 240 रुपए हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेन में मिलने वाले भोजन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।आदेश के मुताबिक क्षेत्रीय जायके वाला नाश्ता परोसने की भी शुरुआत करने का फैसला किया गया है।

रेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेन में मिलने वाले भोजन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सरकारी आदेश के मुताबिक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में चाय की कीमत छह रुपए बढ़ कर 35 रुपए, नाश्ते की कीमत सात रुपए बढ़ कर 140 रुपए और दोपहर एवं रात्रि भोजन 15 रुपए बढ़ कर 240 रुपए हुई।

वहीं वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में चाय की कीमत पांच रुपये बढ़ा कर 20 रुपये, नाश्ते की कीमत आठ रुपये बढ़ा कर 105 रुपये और दोपहर एव‍ं रात्रि भोजन 10 रुपये बढ़ा कर 185 रुपये किया जाएगा। आदेश के मुताबिक क्षेत्रीय जायके वाला नाश्ता परोसने की भी शुरुआत करने का फैसला किया गया है।

रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक शताब्‍दी, दुरंतो और राजधानी के टिकट फेयर सिस्‍टम को अपडेट किया जा रहा है। इस काम में 15 दिन का समय लगेगा। लेकिन इसे लागू 120 दिन बाद किया जाएगा। 

रेलवे बोर्ड का कहना है कि शताब्‍दी, राजधानी और दुरंतो में शाम की चाय के साथ स्‍नैक्‍स और मिठाई भी दी जाएगी। इसलिए शाम की चाय का रेट 20 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया