लाइव न्यूज़ :

भारतीय खाद्य निगम नरेला मंडी में किसानों को परेशान कर रहा है, कोई खरीद नहीं हो रही: गोपाल राय

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दिल्ली के कृषि मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली में नरेला मंडी का दौरा किया और आरोप लगाया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल की खरीद नहीं करके किसानों को परेशान कर रहा है।

दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए, राय ने कहा कि मंडी में कोई काउंटर स्थापित नहीं किया गया है और कोई खरीद नहीं हो रही है, जैसा कि एफसीआई ने दावा किया है।

राय ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से, किसान इस मुद्दे को उठा रहे हैं कि एफसीआई ने नरेला मंडी में एमएसपी पर फसलों की खरीद शुरू नहीं की है। एफसीआई ने दावा किया है कि खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है। कल मंडी से रिपोर्ट मांगने के बाद, हमें पता चला कि यहाँ कोई काउंटर नहीं है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि एफसीआई के अधिकारी बैठक के लिए नहीं आए और जो लोग आए, वे बोलने के लिए तैयार नहीं थे।

मंत्री ने कहा, "अगर मंडी में कोई काउंटर है, तो हमें दिखाओ। अगर कोई काउंटर नहीं है, तो झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि गोदाम में एक काउंटर लगाया गया है। हमने पूछा कि क्या खरीद जारी है, तो उन्होंने कहा, नहीं। हर साल मंडी में खरीद प्रक्रिया आयोजित की जाती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को इस बार परेशान किया जा रहा है।”

गौरतलब है कि राय ने सात अप्रैल को केंद्र सरकार से नरेला और नजफगढ़ के बाजारों में काउंटर स्थापित करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीद शुरू करने के लिए एफसीआई को निर्देश देने की मांग की थी।

राय ने कहा कि उनके विभाग ने दो पत्र लिखकर एफसीआई से नरेला और नजफगढ़ अनाज मंडियों में काउंटर स्थापित करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा