लाइव न्यूज़ :

संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य प्रोटोकॉल का पालन करें: गहलोत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:58 IST

Open in App

जयपुर, 26 अप्रैल राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्‍य में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्‍या पर एक बार फिर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत जरूरी है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बहुत चिंतित हूं कि राज्‍य में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के साथ दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए लगातार संपर्क में है। जब तक कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सही तरीके से नहीं होगा, संक्रमण की चैन नहीं टूटेगी।’’

गहलोत के अनुसार मुख्य बात यह है कि जब तक आमजन जन अनुशासन पखवाड़े के दिशा निर्देशों और कोरोना वायरस रोकथाम नियमों का अच्छी तरह से पालन नहीं करेंगे तब तक इस घातक संक्रमण पर काबू पाना संभव नहीं होगा।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य में पिछले कुछ दिनों से हर दिन लगभग 15000 नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,438 नये मामले सामने आये जबकि 84 और मरीजों की मौत हो गई। राज्‍य में अभी 1,46, 640 कोविड-19 मरीज उपाचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण