लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने मांगी एम्स की रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2018 18:23 IST

कोर्ट ने सीबीआई को यह निर्देश दिए है कि वह दिल्ली स्थित एम्स से लालू की मेडिकल रिपोर्ट 4 मई को अगली पेशी में पेश करें।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल:  चारा घोटाले से जुड़े मामलों में सजा काट रहे आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। कोर्ट में शुक्रवार 20 अप्रैल को इस पर सुनवाई हुई थी। यह सुनवाई देवघर कोषागार से फर्जी निकासी के एक मामले की गई थी। इस मामले पर अगली सुनवाई 4 मई को होगी। 

कोर्ट ने लालू यादव से एम्स की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने लालू की अपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट में लालू की स्वास्थ्य खराब होने के आधार पर अंतरिम जमानत देने की याचिका दायर की गई थी। जिसपर जज अपरेश सिंह ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। 

यह भी पढ़ें- सूरत रेप केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बच्ची से बर्बरता की हदें पार, रिश्तेदार पर रेप का शक

कोर्ट ने सीबीआई को यह निर्देश दिए हैं कि वह दिल्ली स्थित एम्स से लालू की मेडिकल रिपोर्ट लेकर 4 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट का कहना है लालू प्रसाद यादव की स्वास्थय स्थितियों का पता लगाने के लिए रिपोर्ट जरूरी है। 

लालू के वकील  प्रभात कुमार के मुताबिक कोर्ट चाईबासा और दुमका कोषागार मामलों में भी अंतरिम जमानत की याचिकाएं दायर की हैं। हालांकि उन याचिकाओं पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।  लालू प्रसाद यादव को पहले रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एडमिट कराया गया था। उसके बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट करवाया गया था। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब