लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार होती जा रही है विकराल, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 177 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2019 19:30 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ की स्थिती का जायजा लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. नीतीश कुमार, हवाई दौरे के चौथे दिन रविवार को सीतामढ़ी और दरभंगा जिले में बाढ़ की विभीषिका का जायजा लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाढ़ की स्थिती लगातार विकराल होती जा रही है. बाढ़ के तांडव में राज्यभर में अब तक 177 लोगों की मौत हो गई हैं और मौत का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 97 हो गई है.

बिहार में बाढ़ की स्थिती लगातार विकराल होती जा रही है. बाढ़ के तांडव में राज्यभर में अब तक 177 लोगों की मौत हो गई हैं और मौत का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि आधिकारिक आंकड़े जस के तस बने हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 97 हो गई है.

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ की स्थिती का जायजा लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. नीतीश कुमार, हवाई दौरे के चौथे दिन रविवार को सीतामढ़ी और दरभंगा जिले में बाढ़ की विभीषिका का जायजा लिया. 

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत सामग्री वितरण का भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस आपदा के समय में जल संसाधन मंत्री संजय झा अपने क्षेत्र दरभंगा-मधुबनी में कैंप कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों विधानसभा में आश्वस्त करते हुए कहा था कि बाढ़ प्रभावित लोगों को परेशानियों से निजात दिलाएंगे. इसी क्रम में मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हवाई दौरे पर हैं. यहां बता दें कि राज्य के 12 जिले के 1123 पंचायत बाढ़ग्रस्त हैं, जबकि 69 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं.

बाढ़ से पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा अब तक 46 लोगों की मौत हुई है, जबकि सीतामढ़ी में इससे 30 और मधुबनी में 18 लोगों की जान गई है. अररिया, पूर्णिया और कटिहार इन तीनों जगहों पर बाढ़ से 14-14 लोग मरे हैं जबकि शिवहर में 11 लोगों के मरने की खबर है. 

बिहार का पूर्वी चंपारण जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है. इसके अलावा शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया में भी बाढ़ की स्थिती भयावह ही बनी हुई है.

टॅग्स :बाढ़बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’