लाइव न्यूज़ :

मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम की सूचना के बाद आपात स्थिति में गुजरात में उतारा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2023 08:34 IST

गोवा एटीसी को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर इसे आपात स्थिति में उतारा गया।विमान उतरने के बाद, सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली/जामनगर/पणजीः मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद उसे आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर में सोमवार की रात उतारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज), अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी 236 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं।

यादव ने कहा, ‘‘मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर इसे आपात स्थिति में उतारा गया। विमान उतरने के बाद, सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस, बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और स्थानीय अधिकारी पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं।’’ गोवा एटीसी को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नयी दिल्ली में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि मॉस्को से गोवा जाने वाले ‘अजूर एयर’ के विमान में कथित तौर पर बम होने की खबर के बारे में भारतीय अधिकारियों ने दूतावास को सतर्क किया था। अधिकारी ने कहा, “विमान को जामनगर में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया है। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। अधिकारी विमान का गहन निरीक्षण कर रहे हैं।”

इस बीच, गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विमान मॉस्को से उड़ान भरने के बाद डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, लेकिन बम की आशंका के चलते इसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस ने एहतियात के तौर पर डाबोलिम हवाई अड्डे और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस उपाधीक्षक (वास्को) सलीम शेख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मॉस्को से रवाना हुए विमान को डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन बम की आशंका के कारण उसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया।’’ हवाई अड्डे पर सभी आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

टॅग्स :Jamnagarbomb
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: लोधी रोड, झंडेवालान से लेकर रोहिणी तक, दिल्ली की कई स्कूलों को मिली धमकी; बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच जारी

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टBomb Threat in Schools: दिल्ली से लेकर पंजाब तक..., स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब-हरियाणा सचिवालय में भी आया धमकी भरा मेल

क्राइम अलर्टBomb Threat Alert: नोएडा और अहमदाबाद के कई स्कूलों में बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; जांच जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए