लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बिजली गिरने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:47 IST

Open in App

बालासोर/बारीपदा (ओडिशा), सात अगस्त ओडिशा के तीन जिलों में बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मयूरभंज, भद्रक और बालासोर जिलों में बिजली गिरने का शिकार हुए ये सभी लोग घटना के समय धान की रोपाई कर कर रहे थे। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, बालासोर जिले के ही कस्बाजयपुर गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब सिंचाई के लिए लगे उपकरण से जुड़े तार की चपेट में वह आ गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस को शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे