लाइव न्यूज़ :

केरल में कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:34 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 21 जून केरल में कोझिकोड-पलक्कड़ राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक कार और लॉरी के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान नजीर, सुबैर, मोहम्मद जहीर, असैनार और ताहिर के रूप में की है। सभी पलक्कड़ जिले के रहने वाले थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना रमनट्टुकारा के पुलिंजोड में हुई। सभी की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि एक मोड़ पर कार और सीमेंट से लदी लॉरी के बीच टक्कर हो गई जिसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूत्रों ने बताया, हालांकि हादसा कैसे हुआ इसकी पुष्टि की जा रही है क्योंकि दुर्घटना के समय वहां भारी बारिश हुई थी।

पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से शव निकाले और उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल