लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़, JCO समेत पांच सैन्यकर्मी शहीद, सर्च अभियान तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 11, 2021 18:22 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवाद निरोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए।सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।सुरनकोट में डीकेजी के नजदीक एक गांव में अभियान शुरू किया गया।

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पीर पंजाल रेंज में एक काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए।

पुंछ जिले में उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद तड़के सुरनकोट में डीकेजी के नजदीक एक गांव में अभियान शुरू किया गया। आखिरी खबर मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, छिपे हुए उग्रवादियों ने तलाशी दलों पर भारी गोलीबारी की, जिससे एक जेसीओ और चार अन्य रैंक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसने में कामयाब होने के बाद, चमरेर जंगल में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की खबरें हैं। आतंकवादियों के भागने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’