लाइव न्यूज़ :

WATCH: स्पेन से आई भारत के पहले C-295 विमान की पहली झलक, भारतीय वायु सेना ने शेयर किया वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 13:16 IST

बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, सितंबर 2023-2025 के बीच भारतीय वायु सेना को 16 C-295 विमान सौंपे जाएंगे और बाकी 40 विमान को भारत में ही बनाकर अगले 10 सालों में डिस्पैच किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना ने भारत के पहले C-295 विमान की पहली झलक का वीडियो शेयर किया है।वीडियो में विमान को शेड में लाकर तैयार करते हुए दिखाया गया है। बता दें कि यह वह 16 विमानों में से एक है जो इसी साल भारतीय वायु सेना को सौंपे जाएंगे।

मैड्रिड: भारतीय वायु सेना ने भारत का पहला C-295 विमान का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में इस विमान की पहली झलक दिखाई गई है। यह विमान फिलहाल दक्षिणी स्पेन के सेविले शहर में स्थित है। बता दें कि टाटा-एयरबस सौदे के अनुसार, कुल 56  C295 विमानों में से 16 विमानों को कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के 48 महीनों के भीतर ही आईएएफ को देना होगा। 

ऐसे में इन्हीं 16 विमानों में से एक विमान यह भी है जिसकी पहली झलक जारी की गई है। ऐसे में ये सभी 16 विमान सितंबर 2023-2025 के बीच डीलेवर किए जाएंगे और भारतीय वायु सेना में शामिल होना शुरू हो जाएगा। बाकी बचे 40 विमान टाटा कंसोर्टियम द्वारा भारत में ही बनाए जाएंगे और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, 10 सालों के भीतर यानी सितंबर 2031 तक इन्हें डिलेवर किए जाएंगे। 

आईएएफ ने जारी किया वीडियो

आईएएफ द्वारा जारी इस वीडियो में भारत का पहला C-295 विमान की पहली झलक देखी गई है। वीडियो के शुरुआत में विमान को पहले एक शेड में ले जाया गया है और फिर उसकी पेंटिंग की गई है। पूरे विमान को मेट्ट ग्रे कलर में पेंट किया गया है और इसके लिए कम से कम 10 दिन लगे है। ऐसे में पूरे 10 दिन बाद जब विमान पर लगा रंग सूख गया तो इस पर लगी परत को हटाई गई है और उसके बाद भारतीय वायु सेना का लोगो और निशान विमान पर बनाए गए है। 

इसके बाद विमान को शेड से बाहर निकाल लिया गया है और इसे डिसप्ले में रखा गया है। बता दें कि यह उन 16 विमानों में से पहला विमान है और यह उसकी पहली झलक जो पहले फेज में आईएएफ को सौंपा जाएगा। विमान का यह वीडियो न केवल आईएएफ ने ही शेयर किया है बल्कि इसे भारतीय रक्षा विश्लेषण द्वारा भी शेयर किया गया है।  

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सहवाई जहाजSpainटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी