लाइव न्यूज़ :

देश में लीज पर लिया गया पहला विमान उतरा, एयर इंडिया एमआरओ में हुई टैक्स फ्री लैंडिंग

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 19, 2021 21:08 IST

कंपनी ने नागपुर के मिहान-सेज से संपर्क किया और यहां दाे दिन में ही सारी अनुमतियां हासिल हाे गईं.

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी निकट भविष्य में ही एक हैलिकाप्ट सहित 10 विमान लीज पर लेगी.गुरुवार काे युनाइटेड किंगडम से नागपुर एमआरओ पहुंचे हाॅकर 800 एक्सपी विमान काे एमआरओ में वाॅटर सेल्यूट दिया गया.

नागपुर: मिहान-सेज परिसर स्थित एयर इंडिया एमआरओ में देश में ही हुई लीजिंग के साथ लिया गया पहला विमान उतरा. दिल्ली की एक प्रायवेट जेट सेवा प्रदाता कंपनी ने ये विमान लिया है.

एयरक्राफ्ट लीजिंग व्यवसाय की शुरूआत में नागपुर काे ही पहला अवसर मिला है. कंपनी ने हैदराबाद सेज से भी संपर्क किया था लेकिन यहां समय अधिक लगने की वजह से कंपनी ने नागपुर के मिहान-सेज से संपर्क किया और यहां दाे दिन में ही सारी अनुमतियां हासिल हाे गईं.

इस विमान के आने के साथ ही एयर इंडिया एमआरओ में वेयरहाउसिंग व पार्किंग फैसिलिटी से भी आवक हाेने की शुरुआत हाे गई है. उक्त कंपनी निकट भविष्य में ही एक हैलिकाप्ट सहित 10 विमान लीज पर लेगी. गुरुवार काे युनाइटेड किंगडम से नागपुर एमआरओ पहुंचे हाॅकर 800 एक्सपी विमान काे एमआरओ में वाॅटर सेल्यूट दिया गया.

इस अवसर पर आयाेजित पत्रकारवार्ता में पालकमंत्री डाॅ. नितिन राउत ने कहा कि दुनिया में 7 एमआरओ सेज से जुड़े हुए हैं. इनमें से देश में नागपुर व हैदराबाद एयरपाेर्ट सेज से लगे हुए हैं. जल्द ही टैक्सी वे से विमानाें की पावर टैक्सिंग हाेगी. नागपुर में एविएशन इंजीनियरिंग में बड़े अवसर बन रहे हैं.

नागपुर विश्वविद्यालय के माध्यम से बीएससी एविएशन इंजीनियरिंग और एविएशन हाॅस्पीटेलिटी के काेर्स शुरू किए जा सकते हैं. इससे राेजगार बढ़ेगा. इस दाैरान जिलाधिकारी आर. विमला, महापाैर दयाशंकर तिवारी, एआईईएसएल के कार्यकारी निदेशक चंद्रशेखर कारखानीस, एयरक्राफ्ट इंजीनियर सुनील अराेरा, जीएसटी-सीजीएसटी व कस्टम्स के चीफ कमिश्नर अशाेक व गिफ्ट सिटी, गुजरात के डेवलपमेंट हैड दिनेश शाह उपस्थित थे.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप