लाइव न्यूज़ :

मुंबई से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, नकवी का जताया आभार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2019 05:12 IST

अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दी गई मुबारकबाद

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई: शनिवार को मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ. इस दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया के को-ऑर्डिनेटर व राज्य हज समिति के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान व मुंबई के मेयर विश्वनाथ महादेश्वर ने हज यात्रियों को मुकद्दस सफर की मुबारकबाद दी. 

हर साल की तरह इस साल भी हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के को-ऑर्डिनेटर हाजी इब्राहिम शेख भाईजान के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान इब्राहिम शेख ने हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि सरकार ने हज यात्र से 18 प्रतिशत जीएसटी हटाकर 5 फीसदी कर दिया है जो कि बेहतर पहल है. इसके लिए उन्होंने भी सरकार से गुहार लगाई थी. सरकार ने सकारात्मक पहल कर हज यात्रियों को राहत दी है.

इब्राहिम शेख ने साथ ही यह भी कहा कि सरकार को आने वाले दिनों में हज यात्र पर पूरी तरह जीएसटी को खत्म करने की पहल भी करनी चाहिए. इब्राहिम शेख ने हज यात्र का कोटा 1 लाख 75 हजार से बढ़ाकर 2 लाख किए जाने पर सऊदी अरब के काउंसिल जनरल सादर जफर एस. अलगरनी का भी आभार माना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान उपस्थित थे. 

टॅग्स :हजमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए