लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान 40 यात्रियों संग लखनऊ से मुंबई पहुंची पहली फ्लाइट, 10 मिनट तक विमान के द्वार नहीं खोले गए

By भाषा | Updated: May 27, 2020 20:08 IST

लॉकडाउन के दो महीने बाद लखनऊ से मुंबई के बीच पहली उड़ान के महाराष्ट्र की राजधानी पहुंचने के बाद यात्रियों के उतरने के लिए विमान के दरवाजे देर से खोले गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक दूसरे सूत्र ने बताया कि ए 320 विमान में करीब 30-40 मुसाफिर और दो पायलट तथा चालक दल के चार सदस्य थे। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान को 8 बजकर 20 मिनट पर आना था, लेकिन यह समय से पहले ही आ गई। 

मुंबई: लखनऊ से मुंबई के बीच पहली उड़ान के महाराष्ट्र की राजधानी पहुंचने के बाद यात्रियों के उतरने के लिए विमान के दरवाजे देर से खोले गए। विमान के उतरने के बाद स्थानीय अधिकारियों से कुछ मंजूरियां लेने के कारण देरी हुई। सूत्रों ने बताया कि 25 मई को घरेलू उड़ान सेवा फिर से शुरू होने के बाद पहली उड़ान में करीब 40 यात्री सवार थे। 

उन्होंने बताया कि विमान से एयरो ब्रिज लगाने के बावजूद 10 मिनट तक विमान के द्वार नहीं खोले गए। हवाई अड्डे के संचालन क्षेत्र में तैनात एक सूत्र ने " पीटीआई-भाषा " को बताया, " इंडिगो की उड़ान 6ई-685 सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे लखनऊ से रवाना हुई और सुबह करीब आठ बजे मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर उतरी।" 

उन्होंने बताया, " बहरहाल, विमान के द्वार खोलने में लगभग 10 मिनट की असामान्य देरी हुई। " आमतौर पर, विमान के पहुंचते ही एयरो ब्रिज लगा दिया जाता है और जल्दी द्वार खोल दिए जाते हैं। सूत्रों ने बताया, " एक संदेश प्रसारित किया गया कि यात्रियों के उतरने के लिए दरवाजा खोलने से पहले स्थानीय अधिकारी निर्णय लेंगे।" 

एक दूसरे सूत्र ने बताया कि ए 320 विमान में करीब 30-40 मुसाफिर और दो पायलट तथा चालक दल के चार सदस्य थे। बहरहाल, इंडिगो के प्रवक्ता को भेजे गए मेल के सवालों का जवाब नहीं मिला है। मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता भी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान को 8 बजकर 20 मिनट पर आना था, लेकिन यह समय से पहले ही आ गई। 

अधिकारी ने बताया कि नियम के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के पास हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक में लोगों को पृथक वास में भेजने के अधिकार हैं। उड़ान समय से पहले आ गई, लेकिन बीएमसी के अधिकारी वक्त पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शायद विमान के दरवाजे खोलने में देरी का यह कारण रहा हो।

टॅग्स :दिल्लीलखनऊमुंबईकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा