लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: गोरखपुर से कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला आया सामने, संक्रमित व्यक्ति कुछ दिनों पहले दिल्ली से लौटा था

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:33 IST

बीआरडी मेडिकल कालेज के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने बताया कि मरीज को सांस की तकलीफ थी और सीने में दर्द था। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में वह मधुमेह और रक्तचाप संबंधी बीमारी के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था। संक्रमित व्यक्ति रविवार को दिल्ली से गोरखपुर अपने गांव लौटा था।

गोरखपुरगोरखपुर में 50 वर्षीय एक व्यक्ति कोराना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह गोरखपुर में संक्रमण का पहला मामला है। बीआरडी मेडिकल कालेज के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने बताया कि उरूआ थानाक्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति रविवार शाम मेडिकल कॉलेज पहुंचा। कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को सांस की तकलीफ थी और सीने में दर्द था।

वह रक्तचाप संबंधी बीमारी और मधुमेह का मरीज पहले से है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे तुरंत पृथक-वास वार्ड में भेजा गया और उसके नमूने जांच के लिए भेजे गये।

उसके संक्रमित होने की रविवार देर रात पुष्टि हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति रविवार को दिल्ली से लौटा था। दिल्ली में वह मधुमेह और रक्तचाप संबंधी बीमारी के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था।

आयुक्त जयंत नरलिरकर ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार वालों और उसके संपर्क में आये लोगों को पृथक-वास में रखा गया है ।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं