लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वाराणसी में पहला मरीज मिला, दिल्ली से ट्रेन से पहुंचा था बनारस

By गुणातीत ओझा | Updated: March 22, 2020 08:20 IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 से अधिक नये मामले सामने आने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 315 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 से अधिक नये मामले सामने आने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 315 हो गईकई राज्यों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब वाराणसी में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। फूलपुर क्षेत्र के युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक दुबई से चार दिन पहले वाया दिल्ली ट्रेन से घर लौटा था। युवक का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने उसके परिजनों को घर में आइसोलेट कर दिया है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 से अधिक नये मामले सामने आने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 315 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शनिवार को देर रात कहा, ‘‘ 21 मार्च को देश में अबतक सत्यापित मामलों की कुल संख्या 315 हो गयी है जिनमें विदेश नागरिक भी हैं।’’ भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक बयान में कहा कि 21 मार्च शाम छह बजे को सार्स को वी 2 को लेकर 16021 व्यक्तियों के कुल 16911 नमूनों का परीक्षण किया गया ।

 आईसीएमआर ने कहा, ‘‘संदिग्ध मामलों और ज्ञात पोजिटिव मामलों के संपर्कों के बीच कुल 315 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।’’ इस बीच, कई राज्यों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है। देश में रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से सामाजिक मेल जोल से दूर रहने की अपील करते हुए कहा था कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए