लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड टीके की 23,500 खुराक की पहली खेप गोवा पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:31 IST

Open in App

पणजी, 13 जनवरी कोविशील्ड टीके की 23,500 खुराक की पहली खेप बुधवार सुबह मुंबई से गोवा पहुंची। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टीके की खेप एक उड़ान के जरिए तटीय राज्य में पहुंचाई गई।

गोवा स्वास्थ्य सेवा के निदेशक जोस डिसा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोविशील्ड टीके की 23,500 खुराक वाले दो बक्से सुबह प्राप्त हुए।

गोवा हवाई अड्डे ने एक ट्वीट में कहा, "गोवा के लिए कोविड-19 टीके की पहली खेप आज सुबह छह बजकर 22 मिनट पर पहुंची। दो बक्सों में प्राप्त टीकों को स्वास्थ्य सेवा के अधिकारियों को सौंप दिया गया।"

एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के लिए गोवा ने कमर कस ली है। प्रारंभिक चरण के दौरान राज्य के लगभग 18,000 स्वास्थ्य कर्मियों को कवर किया जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन निजी अस्पतालों सहित आठ अस्पतालों की पहचान की है, जहां ये टीके लगाए जाएंगे।

कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और पुणे स्थित फार्मा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित किया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गोवा में मंगलवार को कोविड-19 के 92 और मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 51,983 तक पहुंच गए। तटीय राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण 749 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक