लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: श्रीशैलम पावर स्टेशन में लगी आग, 10 लोगों को बचाया गया, नौ लोगों के फंसे होने की आशंका

By सुमित राय | Updated: August 21, 2020 08:58 IST

तेलंगाना में एक पनबिजली संयंत्र के अंदर आग लगने के बाद नौ लोग फंस गए हैं और घटनास्थल से अब तक 10 लोगों को बचाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगना के श्रीशैलम बांध के किनारे स्थित भूमिगत पनबिजली स्टेशन में भीषण आग लगी।हादसे में फंसे 10 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि संयंत्र के अंदर अभी भी 9 लोग फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है।

तेलंगाना के श्रीशैलम जलविद्युत संयंत्र में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कुरनूल के आत्माकुर फायर स्टेशन की टीम को बुलाया गया है और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। तेलंगाना के लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में लगी भीषण आग से 10 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि संयंत्र के अंदर 9 लोग फंसे हुए हैं, बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बचाव टीमें आग बुझाने के साथ-साथ अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हैं।

तेलंगाना के मंत्री जी जगदेश्वर रेड्डी ने बताया कि यूनिट 1 में रात करीब 10:30 बजे आग लगी। हादसे के बाद 10 लोग बाहर निकलने में सक्षम रहे। हादसे के बाद प्लांट की बिजली आपूर्ति काट दी गई। हम सिंगारनी कोयला खदान की मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ऐसी स्थिति में उनके पास विशेषज्ञता हो सकती है। फंसे लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है।

टॅग्स :तेलंगानाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब