दिल्ली में आग: मृतकों की संख्या हुई 43, फूट-फूट कर परिजनों ने सुनाया आंखों देखा हाल

By मेघना वर्मा | Published: December 8, 2019 10:17 AM2019-12-08T10:17:23+5:302019-12-08T10:18:25+5:30

कई परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले दिन में काम किया करते थे और रात में वहीं सो जाते थे। फैक्ट्री में फंसे लोगों के परिजन लगातार घटनास्थल पर जमा हो रहे हैं। 

fire incident at rani jhansi road see what dead people's relatives says on it | दिल्ली में आग: मृतकों की संख्या हुई 43, फूट-फूट कर परिजनों ने सुनाया आंखों देखा हाल

दिल्ली में आग: मृतकों की संख्या हुई 43, फूट-फूट कर परिजनों ने सुनाया आंखों देखा हाल

Highlightsदिल्ली में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 32 से बढ़कर 43 हो गई है।मृतकों के परिजन लगातार घटनास्थल पर जमा हो रहे हैं।

अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में 43 लोग मारे गए हैं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।   

वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल पर मारे गए मृतकों के परिजन रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं। मारे गए एक मृतक के चाचा, मीडिया से बातचीत करते समय फूट-फूट कर रोने लगे। शख्स ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां उनके बड़े भाई के तीन लड़के काम करते थे।

उन्होंने बताया कि भतीजे के साथ 12 से 15 लोग काम करते थे। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के मालिक वहां नहीं रहते थे मगर किराए पर मकान लेकर यह फैक्ट्री चलाया करते थे। परिजन ने बताया कि उनके दो भतीजे मोहम्मद इमरान और इकराउद्दीन हैं जो अभी भी उस आग में फंसे हुए हैं। 

वहीं दूसरे परिजन ने बताया कि उनका भाई भी आग में फंसा हुआ है। जो एक महीने पहले ही बिहार से काम करने के लिए दिल्ली आये थे। परिजन ने बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे इसकी जानकारी मिली की फैक्ट्री में आग लगी।

कई परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले दिन में काम किया करते थे और रात में वहीं सो जाते थे। फैक्ट्री में फंसे लोगों के परिजन लगातार घटनास्थल पर जमा हो रहे हैं। परिजनों को अभी तक ना तो हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से और ना ही पुलिस की ओर से अभी कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही है।

इस फैक्ट्री में पैकेजिंग और थैले बनाने का काम होता था। बताया जा रहा है कि इन तीन मंजिला इमारत में काम करने वाले कर्मचारी रह रहे थे। इस इमारत का या फैक्ट्री के मालिक यहां नहीं रहते।  

तीन मंजिला इमारत में लगी इस भीषण आग में अभी भी बहुत से लोग फंसे हुए हैं। वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि घटना स्थल से 60 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और राहत अभियान अभी भी जारी है। वहीं इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ट्वीट किया है। 

फायर स्टेशन के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि मौके पर फायर स्टेशन के कई अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

Web Title: fire incident at rani jhansi road see what dead people's relatives says on it

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली