कोलकाता में रबड़ की फैक्टरी में लगी आग, कोई घायल नहीं
By भाषा | Published: March 8, 2021 09:48 AM2021-03-08T09:48:06+5:302021-03-08T09:48:06+5:30
कोलकाता, आठ मार्च कोलकाता के घनी आबादी वाले तिलजला इलाके में सोमवार सुबह रबड़ की एक फैक्टरी में आग लग गयी। पुलिस ने इस बारे में बताया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी में आग सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगी। फैक्टरी तिलजला मार्ग पर एक बहुमंजिला इमारत में स्थित है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग बुझाने का काम जारी है। समूची इमारत और आस पास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।