लाइव न्यूज़ :

कुंभ 2019ः दिगंबर अखाड़े में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, दर्जनों टेंट जलकर राख, कोई हताहत नहीं

By धीरज पाल | Updated: January 14, 2019 13:49 IST

यह आग सेक्टर 16 में लग है। बताया जा रहा है कि यह आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी है। 

Open in App

प्रयागराज के अर्ध्दकुंभ मेले में आज भीषण आग लग गई। यह आग दिगबंर अखाड़े में लगी। बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में करीब दर्जनों टेंट जलकर राख हो गए हैं। आग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां पहुंची। वहीं, प्रशासन के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। 

यह घटना सेक्टर 16 में दिगबंर अखाड़ा में हुई। बता दें कि यह आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी। सिलेंडर फटने की अवाजा इतनी तेज थी कि आस-पास भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि सिलेंडर के आस-पास कई टेंट मौजूद थे और कई टेंट आग की चपेट में आग गए। 

एएनआई एजेंसी के मुताबिक कुंभ मेला में तैनात एसपी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को अब साफ किया जा रहा है। हालांकि इस घटना में किसी को भी कोई हानि या चोट नहीं आई है। 

प्रयागराज लगने वाले कुंभ में देश और दुनियाभर से लाखों के तादाद में श्रद्धालु इकठ्ठा होते हैं। इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए इकठ्ठा होते हैं।

 

टॅग्स :भीषण आगकुम्भ मेलाइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण