लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला आयोग के ऑफिस में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर हुए राख

By भाषा | Updated: August 28, 2019 06:06 IST

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शाम सात बजकर 11 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। संदेह है कि एयर कंडिशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। सूत्रों के अनुसार सम्मेलन कक्ष में आग लगने के समय 22 से 25 लोग मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य दिल्ली में विकास भवन के दूसरे तल स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

मध्य दिल्ली में विकास भवन के दूसरे तल स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

हालांकि दिल्ली महिला आयोग के सूत्रों ने कहा कि आग में कई दस्तावेज और कार्यालय का फर्नीचर जलकर राख हो गया जिससे चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा अग्निशमन विभाग को शाम करीब छह बजे आग के बारे में एक फोन कॉल आयी जिसके बाद आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शाम सात बजकर 11 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। संदेह है कि एयर कंडिशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। सूत्रों के अनुसार सम्मेलन कक्ष में आग लगने के समय 22 से 25 लोग मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि घटना के समय दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल एक बैठक से वापस लौटी थीं। मालिवाल ने ट्वीट करके पुलिस और दमकल कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के लिये धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, "डीसीडब्ल्यू कार्यालय में आग लग गयी। कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन काफ़ी फ़ाइलें जल गयीं। सम्पत्ति का नुक़सान हुआ। डीसीडब्ल्यू टीम ने सूझबूझ दिखाकर लोगों को बचाया एवं अंत तक मौके पर मौजूद रहे! तुरंत मदद के लिए पुलिस और फायर डिपार्टमेंट का धन्यवाद। वो आग पर क़ाबू न पाते तो पूरा आयोग जल जाता।" 

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’