लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नारायणा में ' आर्चीज़' की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 29 गाड़ियां मौजूद, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 09:01 IST

Fire in a factory in Naraina delhi lives updates: दिल्ली के करोलबाग में एक होटल के आग के बाद नारायणा की परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 29 गाड़ियां मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के नारायणा में आरर्जी एक परफ्यूम की फैक्ट्री में सुबह 7:30 बजे आग लगीमंगलवार (12 फरवरी) दिल्ली के करोलबाग के एक होटल में आग से 17 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के करोलबाग में एक होटल में भीषण आग का दर्द अभी खत्म नहीं हुआ था कि गुरुवार की तड़के सुबह नारायणा की एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर स्थानीय प्रशासन और दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे है। वहीं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

एनएनआई एजेंसी के मुताबिक गुरुवार तड़के सुबह 7:30 बजे दिल्ली के नारायणा की एक फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग एक परफ्यूम बनाने की फैक्ट्री में लगी है। आग इतनी भीषण है कि प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां बुलाई है। आग ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर दमकल की 29 गाड़ियां मौजूद है। 

हालांकि आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद थी। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि प्रशासन को और भी दमकल की गाड़ियां की संख्या बढ़ानी पड़ी। बता दें कि आग से आस-पास अफरा-तफरी का माहौल है। 

इससे पहले करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे जैन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दमकल विभाग से पांच या उससे अधिक मंजिला इमारतों का निरीक्षण करने और एक सप्ताह के भीतर उनके अग्नि सुरक्षा अनुपालन पर एक रिपोर्ट देने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 17 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से अधिकतर लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल