लाइव न्यूज़ :

Jammu: कटड़ा से जम्मू आ रही यात्री बस में संदिग्ध धमाके के बाद आग लगने से 4 की मौत, 20 जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2022 20:55 IST

अधिकारियों ने बताया कि कटड़ा से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी चलती बस में नोमाई के पास अचानक धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक मासूम समेत चार यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई है। जबकि 20 यात्री जख्मी हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआग में झुलसने से एक मासूम समेत चार यात्रियों की गई जान गाड़ी में आग लगने के बाद सवार यात्रियों को भागने का मौका नहीं मिल सका

जम्मू: वैष्णो देवी के तीर्थ स्थान के बेस कैंप कटड़ा से मात्र दो किमी की दूरी पर जम्मू आ रही एक यात्री बस में हुए संदिग्ध धमाके के बाद लगी आग में चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हो गए। फिलहाल संदिग्ध धमाके पर पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।

अधिकारियों ने बताया कि कटड़ा से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी चलती बस में नोमाई के पास अचानक धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक मासूम समेत चार यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई है। जबकि 20 यात्री जख्मी हो गए हैं। इनमें से चौदह घायलों को कटड़ा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में चल रहा है। धू-धू कर जलती बस की आग को बुझाने में दमकल कर्मियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके14/1831 यात्रियों को भरकर कटड़ा से चली। अभी वह करीब एक-डेढ़ किलोमीटर ही आगे बढ़ी होगी कि बस में अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई। यह सब इतना जल्दी हो गया कि बस में सवार यात्रियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। कटड़ा से दमकल कर्मी, पुलिस दल और एंबुलेंस को बुलाया गया। बहुत मुश्किल से बस में सवार सभी यात्रियों को निकाला गया।

रियासी के एसएसपी अमित गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के इंजन के पास से धुआं उठने के बाद तेजी से आग भड़की। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर बस में सवार यात्री कह रहे हैं कि बस में जोरदारा धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। उनका कहना है कि अगर पहले धुआं उठा होता तो चालक ने बस को रोक कर सभी यात्रियों को निकाल दिया होता, लेकिन यहां किसी को भागने का मौका ही नहीं मिला।

टॅग्स :JammuVaishno Devi Mandir
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस