लाइव न्यूज़ :

बवाना के तीन मंजिला केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 30 टेंडर मौके पर मौजूद, 6 अग्निशमन कर्मी हुए घायल

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2023 13:34 IST

अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा किआग बुझाने के लिए कुल 30 टेंडर मौके पर मौजूद हैं। 6 अग्निशमन कर्मियों को भी चोटें आई हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन मंज‍िला फैक्‍ट्री में केमिकल बनाए जाते थे ज‍िसके माल‍िक का नाम जतिन कुमार है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

Fire Acciden: दिल्ली के बवाना इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आग बीती रात लगी। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर 30 फायर टेंडर को लगाया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर अभी भी काबू पाया नहीं जा सका है।

दमकल विभाग के मुताबिक,  आग बुझाने में 6 अग्निशमन कर्मी घायल हो गए हैं। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा किआग बुझाने के लिए कुल 30 टेंडर मौके पर मौजूद हैं। 6 अग्निशमन कर्मियों को भी चोटें आई हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों पर एक बड़ा गेट गिर गया जिसमें 6 लोग घायल हो गए। सभी घायल कर्मियों को महर्ष‍ि वाल्‍मीक‍ि अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।  दमकलकर्म‍ियों की पहचान अजीत, जय वीर, धर्मवीर, नरेंद्र विकास आद‍ि के रूप में हुई है।

बताया जाता है क‍ि तीन मंज‍िला फैक्‍ट्री में केमिकल बनाए जाते थे ज‍िसके माल‍िक का नाम जतिन कुमार है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। रिपोर्ट के मुताबिक आग बुझाने का काम जारी है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :दिल्लीअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos