लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगी आग, 1 घंटे के भीतर बुझाई गई, सामने आईं तस्वीरें

By भाषा | Updated: April 7, 2022 13:48 IST

रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया, एसी में इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से आग लगी थीहादसा बुधवार शाम 6 बजे के बाद हुआ था

नयी दिल्लीः लुटियन दिल्ली क्षेत्र में अकबर रोड पर स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति कार्यालय में बुधवार को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम साढ़े सात बजे मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सूत्रों ने बताया कि मामूली आग लगी थी और कार्यालय के कर्मचारियों ने आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पा लिया। 

एक अधिकारी ने बताया, एसी में इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से आग लगी थी।  घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया था। फिर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

हादसे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह एक मामूली हादसा था। इसमें किसी भी जान माल की हानि नहीं हुई है। एक छोटे से शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ जिसके तुरंत बाद ही उस पर काबू पा लिया गया।

टॅग्स :कांग्रेसआगअग्निकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह