लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मानखुर्द के माया होटल के पास लगी भीषण आग, मौके पर 20 दमकल गाड़ियां मौजूद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 08:44 IST

होटल माया मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्तिथ है।  होटल के पास एक दुकान से लोगों ने धुंआ उठते हुए देखा जिसके बाद फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।  

Open in App

मुंबई के मानखुर्द माया होटल के पास एक दुकान में रविवार को भीषण आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों को मौके पहुंची। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक होटल माया मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्तिथ है। होटल के पास एक दुकान से लोगों ने धुंआ उठते हुए देखा जिसके बाद फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने भीषण रूप कर लिया था।  आस पास के लोग डरे हुए दिखे वहीं होटल माया के कुछ कमरे को भी खाली करा लिया गया है।  फिलहाल हादसे में किसी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं। 

 

इससे पहले मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर के मोजोस बिस्टो रेस्टोरेंट में 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े बारह बजे आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और रेस्टारेंट तथा इससे लगे पब को अपनी चपेट में ले लिया। इस बिल्डिंग में कई टीवी चैनलों के ऑफिस भी थे। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में अब 14 लोगों की मौत हुई थी और इतने ही घायल भी थे। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए