लाइव न्यूज़ :

मुंबई के ताजमहल होटल के पास चर्चिल चैम्बर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक की मौत और एक झुलसा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 21, 2019 15:29 IST

आग चर्चिल चैम्बर बिल्डिंग के तीसरे तल पर लगी है। आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

Open in App

महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई में रविवार (17 जुलाई) को मेरीवेदर रोड पर ताजमहल होटल के नजदीक कोलाबा स्थित चर्चिल चैम्बर बिल्डिंग में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, आग चर्चिल चैम्बर बिल्डिंग के तीसरे तल पर लगी है। आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

बताया जा रहा है जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक बताया गया है कि एक युवक की मौत हो गई है और एक झुलस गया है। आपको बता दें कि मुंबई के दादर (पश्चिम) स्थित पुलिस थाने के कंपाउंड में 12 मई को आग लग गई थी, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। आग सैतान चौकी पुलिस क्वॉटर्स में लगी थी।

इसके अलावा 29 अप्रैल को माटुंगा रोड स्टेशन इलाके में बिग बाजार एक एक आउटलेट पर भयंकर आग लगी थी। हालांकि, उस वक्त कोई हताहत नहीं हुआ था। पास की इमारत में तैनात सुरक्षाकर्मी ने आग के बार में सूचित कर दिया था जिसकी वजह से समय पर शॉपिंग सेंटर को खाली करा लिया गया था। 

वहीं, बीते 20 अप्रैल को डोंबिवली स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई थी। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी। अधिकारियों बताया था कि आग पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने काबू पाया था।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह