लाइव न्यूज़ :

नोएडा के सेक्टर 25A स्थित स्पाइस माल में लगी आग, बचाव में लगे दमकल कर्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 15:10 IST

इससे पहले दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में आग लग गई थी। दूसरे मंजिले के जिस ब्लॉक में आग लगी थी उसके पास ही इमरजेंसी वार्ड स्थित था।

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइस मॉल में सिनेमा हॉल भी है जिसकी वजह से भीड़ भी बनी रहती है।आग की सूचना मिलते ही लोगों को बाहर निकाला गया और आग को बुझाया गया।

नोएडा के सेक्टर 25 स्थित स्पाइस माल में आग लगने की खबर है। आग लगने की खबर आते ही दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। फिलहाल बचाव दल के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक, मॉल के टॉप फ्लोर पर एक्जॉस्ट फैन की वजह से आग लग गई है। एयर हैंडलिंग यूनिट (AHU) की वजह से धुआं दूसरे मंजिल पर भी पहुंच गया जिससे लगा कि ऊपर के फ्लोर पर भी आग लगी है। फिलहाल हालत कंट्रोल में है।

मॉल में लगी आग कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि काफी दूर से भी लोगों ने इसके वीडियो बनाए उसमें भी धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।स्पाइस मॉल में सिनेमा हॉल भी है जिसकी वजह से भीड़ भी बनी रहती है। आग की सूचना मिलते ही लोगों को बाहर निकाला गया और आग को बुझाया गया।AIIMS में लगी थी आग-बीते 17 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार की शाम 5 बजे आग लग गई थी। जहां आग लगने से नमूने और मेडिकल जांच रिपोर्ट बर्बाद हो गए और मरीजों को भी दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा था। हालाकि 2 घंटे के भीतर ही आग पर काबू पर पा लिया गया था। आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है