लाइव न्यूज़ :

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर धूं-धूं जल उठी ट्रेन, कई बोगियां खाक, आग बुझाने का काम जारी

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2022 13:33 IST

स्टेशन के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों में शनिवार सुबह करीब नौ बजे के करीब आग लग गई सूचना के मुताबिक अभी तक दो कोच जलकर खाक हो चुके हैंट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था

मधुबनी: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक खाली ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग गई। यह घटना स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई जो जयनगर से नई दिल्ली तक चलती है। स्टेशन के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों में शनिवार सुबह करीब नौ बजे के करीब आग लग गई। सूचना के मुताबिक अभी तक दो कोच जलकर खाक हो चुके हैं। जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है।

ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेक बंद अवस्था में थी, इसलिए किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

राजेश ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राजकीय रेल पुलिस तथा रेल सुरक्षा बल द्वारा घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी । राजेश ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं ।

टॅग्स :मधुबनीअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष