मुंबई के COVID-19 अस्पताल में लगी आग, दो लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Published: March 26, 2021 08:42 AM2021-03-26T08:42:33+5:302021-03-26T08:44:43+5:30

करीब 76 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। 

Fire breaks out at COVID-19 hospital in Mumbai, at least two dead | मुंबई के COVID-19 अस्पताल में लगी आग, दो लोगों की मौत

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsघटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला।अस्पताल में आग लगने के बाद सभी मरीजों को एक-एक कर अस्पताल से बाहर निकाला गया।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां एक कोरोना वायरस संक्रमण के अस्पताल में आग लगने से कम से कम दो मरीजों की मौत होने की खबर है।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी और आग देर रात करीब 11.30 को लगी थी, आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

आग लगने के समय पर अस्पताल में करीब 70 से 75 मरीज मौजूद थे

मिल रही जानकारी के अनुसार आग लगने के समय पर अस्पताल में करीब 70 से 75 मरीज मौजूद थे। इनमें से अधिकांश रोगियों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और सभी मरीजों को एक-एक कर अस्पताल से बाहर निकाला गया। वहां से निकाले गए मरीजों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

दो कोरोना वायरस मरीजों की मौत की सूचना है

इस घटना में दो कोरोना वायरस मरीजों की मौत की सूचना है। मॉल के प्रथम तल पर देर रात आग लगने के बाद तुरंत आग की लपटें अस्पताल तक पहुंच गई। यहां जानना जरूरी है कि मॉल में ही अस्पताल है। आग लगने के बाद वहां से 76 COVID-19 रोगियों को निकालकर दूसरे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने अस्पताल में आग लगने को लेकर क्या कहा है-

मौके पर पहुंची मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में अस्पताल देखा है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट्स समेत अन्य 70 पेशेंट्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि लगभग 22 फायर टेंडर आग की लपटों को बुझाने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इस घटना में दो लोगों के हताहत होने की सूचना है।

Web Title: Fire breaks out at COVID-19 hospital in Mumbai, at least two dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे