लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सिगनस ऑर्थोकेयर अस्पताल में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, यहां कोविड-19 मरीजों का होता है इलाज

By अनुराग आनंद | Updated: May 23, 2020 20:02 IST

दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की खबर मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही 8 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। सात मरीजों को सकुशल बाहर निकाला गया है।

नई दिल्लीःदिल्ली के हौज खास में सिगनस ऑर्थोकेयर अस्पताल में तीसरी मंजिल पर आग लगने की खबर मिल रही है। दमकल की आठ गाड़ियों ने आग बुझा दी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बचाव दल ने अस्‍पताल में भर्ती सात मरीजों को भी सकुशल बाहर निकालने में सफलता पाई है।

एनडीटीवी की मानें तो सात मरीजों को निकाल लिया गया है। इस अस्पताल में कोविड मरीजों का भी इलाज होता है। दिल्‍ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट के डायरेक्‍टर अतुल गर्ग ने बताया कि हॉज खास इलाके में सिगनस ऑर्थोकेयर अस्‍पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही 8 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। सात मरीजों को सकुशल बाहर निकाला गया है। यह कोविड-19 समर्पित अस्‍पताल था।

बता दें कि मई माह में ही 10 तारीख को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे मॉस्को के एक अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई थी और करीब 200 अन्य मरीजों को बाहर निकाला गया था।

खबरों के अनुसार शहर के उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल में लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया था। आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी थी, जहां कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा था।

मेयर सर्गेई सोबियानिन ने एक मरीज की मौत की खबरों की पुष्टि की थी और कहा था कि जिन मरीजों को अस्पताल से निकाला गया है, उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। 

 

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटनाकोरोना वायरसभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग