लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते के दौरान डूबी नौका के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: June 25, 2021 13:34 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून चक्रवात ताउते के दौरान पिछले महीने अरब सागर में डूबे टगबोट वरप्रदा के मालिक के खिलाफ मुंबई में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के तट पर 17 मई को दस्तक देने वाले चक्रवात ताउते का दंश बजरा पी305 और वरप्रदा दोनों को झेलना पड़ा। ये दोनों नौकाएं मुंबई के समीप ओएनजीसी के अपतटीय तेल क्षेत्र के लिए काम कर रही थीं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘टगबोट पर काम कर रहे कम से कम 11 कर्मियों की घटना में मौत हो गयी थी। बचाव अभियान के दौरान नौसेना के दलों ने उसके दो कर्मियों को बचाया था।’’

उन्होंने बताया कि नौका के मुख्य इंजीनियर और एक पीड़ित की शिकायत पर येलो गेट पुलिस थाने में बृहस्पतिवार को टगबोट के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या), धारा 34 (साझा इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच चल रही है। 17 मई को चालक दल के 274 कर्मी लापता हो गए थे। पी305 में सवार 186 वरप्रदा में सवार दो लोगों को समुद्र में बचा लिया गया था जबकि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के जहाजों ने समुद्र में से 70 शव बरामद किए थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तट से आठ शव बरामद किए गए और वलसाड के समीप गुजरात तट पर बहकर आए अन्य आठ शव बरामद किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब