लाइव न्यूज़ :

मजीठिया के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी सरासर झूठे मामले पर आधारित: बादल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:43 IST

Open in App

अमृतसर, 21 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी “सरासर झूठे मामले” पर आधारित थी। बादल ने कहा कि जो लोग अपने पद का दुरुपयोग कर कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें कानूनी नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिअद, मजीठिया के विरुद्ध “गलत मामला दर्ज करने की चुनौती” को स्वीकार करती है। मजीठिया सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार हैं और पंजाब में मादक पदार्थ रोधी कार्यबल के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू की स्थिति रिपोर्ट के आधार पर बादल के विरुद्ध ‘स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम’ के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला 2018 में अदालत में दर्ज किया गया था।

बादल ने कहा, “जो भी शिअद में शामिल होता है वह दमन का सामना करने और उसे हराने के लिए तैयार है। हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। इन्होंने झूठ बोलकर और अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर अपनी कयामत को दावत दी है। शिअद अदालत में और जनता की अदालत में उनसे लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे