लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: नोएडा में छत्तीसगढ़ के सीएम के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 19:04 IST

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ नोएडा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने आए थे छत्तीसगढ़ के सीएमनोएडा के सेक्टर 113 थाना में FIR दर्ज कराई गई है

नोएडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां डोर टू डोर कैंपेन कर रही हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के द्वारा कोविड नियमों का भी उल्लंघन भी धडल्ले से किया जा रहा है। नोएडा में पार्टी का प्रचार करने आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उनपर कोविड नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ नोएडा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

भूपेश बघेल नोएडा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने आए थे। जहां नोएडा के सेक्टर 113 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीएम के खिलाफ एफआईआर नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी एवं दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी ने दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को गौतम बुद्ध नगर के बरोला, सिलारपुर, सोरखा, बेहलोलपुर और जलपुरा में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विधानसभा चुनाव में रैली-जुलूस और जनसभा पर रोक लगाई है। निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देश के मुताबिक एक दल में केवल पांच लोगों की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। प्रशासन ने अपनी FIR में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में 5 से अधिक लोग शामिल थे।

यूपी विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। 10 फरवी को पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान होना है और नोएडा विधानसभा भी इसी चरण में आता है। राज्य में 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 को पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होना है। जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

टॅग्स :भूपेश बघेलउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां