लाइव न्यूज़ :

सेना के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने के मामले में शेहला रशीद के खिलाफ FIR दर्ज, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने की गिरफ्तारी की मांग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 6, 2019 14:17 IST

सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने सेना के खिलाफ कथित फर्जी खबरों को फैलाने के  मामले में शेहला रशीद की गिरफ्तारी की मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देसेना के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के मामले में जेएनयू की पूर्व नेता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।शेहला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने शिकायत दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भारतीय सेना के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने सेना के खिलाफ कथित फर्जी खबरों को फैलाने के  मामले में शेहला रशीद की गिरफ्तारी की मांग की है। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) पार्टी के नेता शेहला राशिद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसोधित किए जाने के फैसले का विरोध कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कई ट्वीट करके भारतीय सेना पर आरोप लगाए हैं कि जवानों द्वारा कश्मीरी आवाम को प्रताड़ित किया जा रहा है। 

सेना के खिलाफ दिए बयानों के चलते सोशल मीडिया पर हैशटैग #ArrestShehlaRashid के जरिये उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की गई। 

वहीं, भारतीय सेना शेहला के आरोपों को आधारहीन बता चुकी है। सेना के मुताबिक, गलत सोच रखने वाले लोग जनता को भड़काने के लिए फर्जी खबरें फैला रहे हैं। 

शेहला ने ट्वीट करते सेना के खिलाफ आरोप लगाया था कि ''सशस्त्र बल रात के दौरान घरों में घुस रहे हैं, लड़कों को उठा रहे हैं, घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जान-बूझकर फर्श पर आटा फैला रहे हैं और चावल में तेल मिलाने आदि के काम कर रहे हैं।'' 

''शोपियां में चार आदमियों को सैन्य शिविर में बुलाकर यातना दी गई। उनके पास एक माइक रखा गया ताकि पूरा इलाका उनकी चीख सुन सके और आतंकित हो सके। इस घटना ने पूरे इलाके में भय का महौल पैदा कर दिया है।''

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जांच के बाद शेहला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से सुप्रीम कोर्ट के वकील की शिकायत पर दिल्ली का एक विशेष प्रकोष्ठ इस मामले की जांच कर रहा था।

टॅग्स :शेहला राशिदभारतीय सेनादिल्लीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण