लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज, इस्लाम धर्म और मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था

By शिवेंद्र राय | Updated: February 5, 2023 18:29 IST

पुलिस ने बाबा रामदेव के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 153ए, 295ए और 298 में एफआईआर दर्ज की है। रामदेव पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। रामदेव ने इस्लाम धर्म और मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बीते 2 फरवरी को दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्जबाड़मेर जिले के चौहटन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गईरामदेव ने इस्लाम धर्म और मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने इस्लाम धर्म और मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। अब बाबा रामदेव के खिलाफ बाड़मेर जिले के चौहटन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम पठाई खान है।

पुलिस ने बाबा रामदेव के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 153ए, 295ए और 298 में एफआईआर दर्ज की है। रामदेव पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। रामदेव ने इस्लाम धर्म और मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बीते 2 फरवरी को दिया था।

क्या कहा था रामदेव ने

2 फरवरी को ड़मेर में एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा था,  "उनको यही सिखाया है कि बस नमाज पढ़ो बाकी जो करना है करो। मुस्लिम समाज के बहुत से लोग ऐसा करते हैं। बस नमाज जरूर पढ़ते हैं। आतंकवादी और अपराधी बन कर खड़े हो जाते हैं। उनके लिए स्वर्ग का मतलब है टखने के ऊपर पायजामा पहनो। मूंछ कटवा लो, टोपी पहन लो। ऐसा कुरान कहती है या इस्लाम कहता है! मैं नहीं कह रहा है। ऐसा ही कर रहे हैं यह लोग फिर कहते हैं तुम्हारी जन्नत में जगह पक्की हो गई। जन्नत में क्या मिलेगा? जन्नत में हूरें मिलती हैं। ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार।"

रामदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "इस्लाम धर्म का मतलब होता है कि हिन्दुओं की लड़की को उठाओ तथा जेहाद के नाम पर आतंकवादी बनो। नमाज पढने के बाद कुछ भी करो।"

बाबा रामदेव के इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद खूब विवाद हुआ था। कई राजनीतिक दलों ने भी रामदेव पर कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि बाड़मेर से पहले रामदेव के आपत्तिजनक बयान के विरुद्ध बिहार के मुजफ्फरपुर के न्यायालय में भी मुकदमा दायर किया गया है।  यह मुकदमा सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी के द्वारा दर्ज कराया गया है। 

टॅग्स :बाबा रामदेवराजस्थानराजस्थान पुलिसइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया