लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में खोये, चोरी हुए मोबाइल फोन ढूंढना होगा आसान, नई सेवा शुरू, जानिए क्या है 

By भाषा | Updated: December 30, 2019 20:56 IST

इसके आधार पर मोबाइल को बंद (ब्लॉक) कर दिया जाएगा। अगर किसी ने इस फोन को इस्तेमाल किया हो गा तो उसे टावर सिग्नल के आधार पर ढूंढा जा सकता है। इससे पुलिस मोबाइल भी बरामद कर सकती है। " प्रकाश ने कहा कि सभी फोन में पहचान के लिए इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देयह नंबर प्रोग्राम करने लायक है और अपराधी किस्म के लोग आईएमईआई नंबर को रि-प्रोग्राम कर देते हैं।इस वजह से एक ही नंबर पर कई हैंडसेट चल रहे हैं।

दिल्ली - एनसीआर के मोबाइल उपयोगकर्ता अब अपने खोये अथवा चोरी मोबाइल फोन का पता लगा सकेंगे। सरकार ने सोमवार को एक वेब पोर्टल पेश किया।

यह दिल्ली में खोये और चोरी मोबाइल फोन को बंद करवाने और उसका पता लगाने (ट्रेसिंग) की सुविधा देगा। इस पहल को सितंबर में मुंबई में पेश किया गया था। इसे दिल्ली-एनसीआर के लिए अब शुरू किया गया है। साल 2020 में इसके देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू होने की उम्मीद है।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि देश की प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रगति को देखते हुए मोबाइल फोन की सुरक्षा जरूरी है। दिल्ली - एनसीआर के उपयोगकर्ता इस पोर्टल (www.ceir.gov.in) से अपने खोये और चोरी फोन को बंद कराने के लिए अनुरोध कर सकेंगे।

यही नहीं , फोन को ढूंढने योग्य जानकारियां पुलिस अधिकारियों के साथ साझा की जा सकेंगी। साथ ही बरामद फोन को खोला (अनलॉक) भी जा सकेगा। यह परियोजना सेंट्रल इक्युपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) प्रणाली द्वारा समर्थित है। दूरसंचार विभाग ने मोबाइल सुरक्षा, चोरी और अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए इस प्रणाली को शुरू किया है। प्रसाद ने कहा , " हम विकास के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वाधिक उपयोग करते हैं , उसी तरह स्मार्ट अपराधी तकनीक का दुरुपयोग करता है।

" इस कदम से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 5 करोड़ मोबाइल ग्राहकों को लाभ होगा। दूरसंचार सचिव अंशू प्रकाश ने कहा , " दिल्ली के जिन दूरसंचार ग्राहकों का फोन चोरी या गुम गया है वे आज से वेब पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं ... उन्हें पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी और उसके साथ पुलिस के पास दर्ज शिकायत की प्रति और अपना पहचान पत्र अपलोड करना होगा।

इसके आधार पर मोबाइल को बंद (ब्लॉक) कर दिया जाएगा। अगर किसी ने इस फोन को इस्तेमाल किया हो गा तो उसे टावर सिग्नल के आधार पर ढूंढा जा सकता है। इससे पुलिस मोबाइल भी बरामद कर सकती है। " प्रकाश ने कहा कि सभी फोन में पहचान के लिए इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर होता है।

यह नंबर प्रोग्राम करने लायक है और अपराधी किस्म के लोग आईएमईआई नंबर को रि-प्रोग्राम कर देते हैं , जिस कारण आईएमईआई की क्लोनिंग होती है। इस वजह से एक ही नंबर पर कई हैंडसेट चल रहे हैं। यदि इस तरह के आईएमईआई को बंद किया जाता है असल ग्राहक पर भी असर पड़ता है। अब जो सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है , वह किसी भी व्यक्ति के फोन को बंद करने की अनुमति देता है , भले ही उसमें क्लोन किया हुआ आईएमईआई नंबर पर हो। 

टॅग्स :मोदी सरकाररविशंकर प्रसाददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल