लाइव न्यूज़ :

फिल्मकार अविनाश दास को कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2022 19:22 IST

फिल्म निर्माता अविनाश दास को अहमदाबाद की एक मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया गया था। अहमदाबाद अपराध शाखा विभाग के अधिकारियों ने अदालत से कहा कि अविनाश दास को जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि फिल्म निर्माता तीन नोटिस दिए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह भी कहा कि अविनाश दास को फर्जी पोस्ट पोस्ट करने की आदत है।अविनाश दास जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। तस्वीर साझा करने के आरोप में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था।

अहमदाबादः अहमदाबाद की अदालत ने फिल्म निर्माता अविनाश दास को जमानत दे दी है। गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ अमित शाह की एक तस्वीर साझा करते हुए गिरफ्तार किया गया था। दास को अहमदाबाद की एक मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया गया था।

अहमदाबाद अपराध शाखा विभाग ने विरोध किया था। अपराध शाखा विभाग ने फिल्म निर्माता की और हिरासत की मांग की, जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया। अहमदाबाद अपराध शाखा विभाग के अधिकारियों ने अदालत से कहा कि अविनाश दास को जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि फिल्म निर्माता तीन नोटिस दिए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

पुलिस ने यह भी कहा कि अविनाश दास को फर्जी पोस्ट पोस्ट करने की आदत है। दास जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अविनाश दास को गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर साझा करने के आरोप में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था।

बुधवार को अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अहमदाबाद अपराध शाखा ने दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 469 (जालसाजी) के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की है, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज पहने एक महिला की एक अन्य तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की थी।

दास के खिलाफ प्राथमिकी जून में दर्ज की गई थी, जब उन्होंने सिंघल की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह शाह के कान में कुछ फुसफुसाते हुए दिखी थीं। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में सिंघल को गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी के अनुसार, फोटो के कैप्शन में दास ने दावा किया था कि तस्वीर सिंघल की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले खींची गई थी, जबकि यह वास्तव में 2017 में खींची गई थी। 

टॅग्स :अविनाश दासगुजरातमुंबईअमित शाहPooja Singhal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज