लाइव न्यूज़ :

फिल्म फिजा के निर्माता प्रदीप गुहा का निधन

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:34 IST

Open in App

फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा को ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म फिजा के निर्माण के लिए जाना जाता है। गुहा (60) को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुहा की पत्नी पापिया गुहा और बेटे संकेत गुहा ने मीडिया में एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। बयान में कहा गया '' हमें अपने प्रिय श्री प्रदीप गुहा के दुखद निधन की घोषणा करते हुए खेद है।'' कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने निजी तौर पर शोक प्रकट करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दी जाएगी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गुहा कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया। फिजा (2000) के अलावा गुहा ने वर्ष 2008 में फिल्म फिर कभी का भी निर्माण किया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया था। फिल्मी हस्तियों मनोज बाजपेयी, सुभाष घई और अदनान सामी ने गुहा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?